अजमेर में बंधक बनाकर विवाहिता से रेप:बहन और जीजा पर जबरन दूसरी जगह शादी कराने का आरोप, जान से मारने की धमकी

अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपनी बहन और जीजा पर जबरन अन्य युवक से निकाह करवाने और युवक के द्वारा एक महीने तक रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अजमेर एसपी को मामले की शिकायत दी है। एसपी के निर्देश पर रामगंज थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पति से झगड़ा होने पर बहन के पास आई थी रामगंज थाना पुलिस के अनुसार 22 साल की पीड़िता ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है, जिसमें बताया कि उसकी पहले शादी हो चुकी है। जिससे उसका बच्चा भी है। पति से झगड़े के कारण वह अपने जेवर और नगदी लेकर अपनी बहन के पास रहने चली गई थी। दूसरे युवक से जबरन कराई शादी पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी बहन और जीजा ने धोखे से उसके जेवरात और नगदी लेकर उसका निकाह मौलवी के जरिए अन्य एक युवक से करवा दिया। करीब 1 महीने तक बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया गया। जिसका उसने काफी विरोध भी किया था। जान से मारने की दी धमकी पीड़िता ने बताया कि आरोपी के द्वारा उसके बच्चे के साथ मारपीट भी की गई। वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से बचकर निकली थी। लेकिन बहन और जीजा के द्वारा उसे बंधक बनाकर रखा गया। जान से मारने की धमकी तक दी गई। पीड़िता की शिकायत पर रामगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *