जैसलमेर में चारपाई में छिपा था 4 फीट लम्बा सांप:घर में रेंगते दिखा; स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा

जैसलमेर के सुदासर कॉलोनी इलाके में बीती रात एक रिहायशी मकान में जहरीला कोबरा सांप निकल आया। घटना होटल चोखी ढाणी के पीछे स्थित नारायण सिंह के घर की है। गनीमत रही कि समय रहते सांप पर नजर पड़ गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सांप घर में बिछी चारपाई में छिपा था। मौके पर पहुंचे स्नैक कैचर साहिल खान ने सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। सांप को जंगल में छोड़ देने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। घर में रेंगते दिखा 4 फीट लंबा कोबरा सांप दरअसल, बीती रात नारायण सिंह के परिवार की एक बच्ची जैसे ही अपने कमरे से बाहर निकली, उसकी नजर अचानक फर्श पर रेंगते एक काले सांप पर पड़ी। सांप को देखते ही बच्ची डर के मारे चिल्लाने लगी। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य तुरंत वहां पहुंचे और घर में सांप देखकर सहम गए। परिजनों ने बिना देरी किए इसकी सूचना स्थानीय स्नेक कैचर साहिल को दी। चारपाई में छिपा जहरीला सांप चारपाई में फन फैलाए बैठा था काल जब तक स्नेक कैचर साहिल मौके पर पहुंचे, तब तक सांप रेंगते हुए बाथरूम की तरफ चला गया था। साहिल ने मौके पर पहुंचकर जब तलाश शुरू की, तो देखा कि बाथरूम के आगे रखी एक चारपाई (खटिया) के बीच कोबरा प्रजाति का यह सांप अपना भयंकर फन फैलाए बैठा था। सांप को इस आक्रामक मुद्रा में देख मौजूद लोगों की सांसें अटक गईं। सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा स्नेक कैचर साहिल ने बेहद सावधानी बरतते हुए करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। इसके बाद सांप को एक डिब्बे में बंद कर आबादी क्षेत्र से दूर सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया। सांप के पकड़े जाने के बाद ही परिवार और मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली। साहिल ने बताया कि यह अत्यधिक जहरीला कोबरा था, जिसके काटने से जान जा सकती थी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सांप दिखने पर उसे मारें नहीं, बल्कि विशेषज्ञ को सूचना दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *