अजमेर जिले के नसीराबाद के बड़ी मंडी क्षेत्र में रात को चाकू बाजी व मारपीट हुई। बच्चों के आपसी विवाद ने झगडे़ का रूप ले लिया। दो जने गम्भीर रूप से घायल हुए। जिनको उपचार के लिए अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बड़ी मंडी निवासी शहजादा और खालिद के परिवार में बच्चों के विवाद को लेकर आपसी कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान हुई चाकूबाजी में पेट पर चाकू का वार लगने से खालिद और दूसरे पक्ष के शहजादे के सिर में चोट लगने से गंभीर घायल हों गए। दोनों गभीर घायल युवकों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अजमेर रैफर कर दिया गया। झगड़े और चाकूबाजी की घटना का पता लगते ही अस्पताल में क्षेत्र के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर नसीराबाद सिटी थाना प्रभारी पंकज कुमार ने मय जाब्ते के अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करते हुए भीड़ को हटाया और मामले की जांच में जुटी है। (इनपुट-सुधीर मित्तल व रियाज अहमद)


