पाली के रामनगर स्थित कृष्णा वाटिका में रविवार को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन होगा। संयोजक मूलचंद उपाध्याय ने बताया कि संत सुरजनदास, महामंडलेश्वर स्वमाी चेतनगिरी का सान्निध्य रहेगा। कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसादी का आयोजन होगा। इसको लेकर रविवार दोपहर डेढ़ बजे पाल बालाजी मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। हिन्दू सम्मेलन दोपहर सवा तीन बजे से कृष्ण वाटिका में होगा।
धाकड़ी में भी रविवार को होगा हिन्दू सम्मेलन
पाली जिले के सोजत उपखंड क्षेत्र के धाकड़ी गांव में रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन होगा। इसको लेकर सर्व हिन्दू समाज, धाकड़ी मंडल तैयारियों में जुटा है। सुबह 9 बजे वाहन रैली महादेव मंदिर से रवाना होगी। जो क्षेत्र के विभिन्न गलियों से लेकर गांव के सरकारी स्कूल पहुंच सम्पन्न होगी। हिन्दू सम्मेलन में बागावास, धाकड़ी, धीनावास, अजितपुरा गांव के ग्रामीण हिस्सा लेंगे।


