अजमेर में महिला को बंधक बनाकर किया रेप:निर्वस्त्र कर की मारपीट, प्लॉट दिलाने का झांसा देकर बुलाया, दस्तावेज हड़पे

अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में महिला को बंधक बनाकर रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एक आरोपी पर प्लॉट दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने और निर्वस्त्र कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर आदर्श नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आदर्श नगर थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि अपने पति से अलग रहती है। एक व्यक्ति से उसकी पहचान हुई थी। जिसने उसे प्लॉट दिलाने का आश्वासन दिया था। आरोपी ने उसे आश्वासन देकर उसके दस्तावेज अपने पास रख लिए। बाद में उससे दोस्ती करने और फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए दबाव बनाया गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे प्लॉट दिखाने के बहाने अजमेर बुलाया और अपने किराए के मकान पर ले गया। नशीला पदार्थ देकर उसके साथ रेप किया।बंधक बनाकर निर्वस्त्र कर मारपीट की गई। लगातार उसके साथ रेप भी किया गया। पीड़िता ना आरोप लगाया कि वह आरोपी से बचकर बस स्टैंड पहुंची और अपने घर चली गई थी। उसे अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर अजमेर बुलाया और उसे उसके दस्तावेज देने और वीडियो डिलीट करने से मना कर दिया। आदर्श नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *