गोड्‌डा में टोटो चालक को बच्चा चोर समझकर पीटा:बांका से रामनवमी मनाने आया था, बच्चे से पूछा-नाश्ते की दुकान का पता, लोगों ने पीट दिया

गोड्डा जिले से रामनवमी दिन की एक गंभीर घटना सामने आई है। बिहार से रामनवमी पूजा के लिए आए एक टोटो चालक को भीड़ ने बच्चा चोर समझकर पीट दिया। घटना जिले के सतबंधा गांव में हुई है। पीड़ित की पहचान मनोज सिंह के रूप में हुई है। वह बिहार के बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र के भागा गांव का रहने वाला है। रामनवमी देखने आया था गोड‌्डा प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज अपने टोटो (ई-रिक्शा) से कुछ लोगों को गोड्डा के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के सिकटीया और डहुपधार गांव में रामनवमी मनाने के लिए लाया था। यात्रियों को छोड़ने के बाद मनोज सतबंधा में हो रहे क्रिकेट मैच देखने चला गया। वापस लौटते समय उसने एक आदिवासी बच्चे से नाश्ते की दुकान के बारे में पूछा। इसी दौरान कुछ शराबी लोगों ने उसे बच्चा चोर करार देते हुए पीटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने बचाई चालक की जान पौड़याहाट थाना प्रभारी विनय कुमार को जैसे ही घटना की सूचना मिली, पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ से मनोज को बचाया और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। —————————- इस खबर को पढ़ें… दलमा जंगल में बेतला का बाघ कर रहा शिकार:3 माह से इलाके को बनाया ठिकाना, गौशाला के 15 पशु गायब; वन विभाग ने लगाए 40 कैमरे दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी में बेतला टाइगर रिजर्व से आया एक बाघ पिछले तीन महीनों से घूम रहा है। बाघ की मौजूदगी से क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में हैं। वन विभाग ने बाघ के होने की पुष्टि की है। विभाग के अनुसार बाघ को दलमा का वातावरण अनुकूल लग रहा है। पर्याप्त भोजन मिलने के कारण वह यहीं डेरा डाले हुए है।दलमा शिव मंदिर की गौशाला में रखे पशुओं का बाघ शिकार कर रहा है। गौशाला के आटा बाबा उर्फ अनादि के अनुसार 60 से अधिक पशुओं में से 15 पशु अब तक गायब हो चुके हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *