अजमेर में महिला से पर्स लूट को दो बदमाश अरेस्ट:वारदात में उपयोग ली गई स्कूटी जब्त, मोबाइल बरामद, पूछताछ में जुटी पुलिस

अजमेर की क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने महिला से पर्स लूट के मामले का खुलासा किया। पुलिस ने शुक्रवार को मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूट गया मोबाइल और वारदात में उपयोग में ली गई स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। थाना प्रभारी अरविंद चारण ने बताया कि 1 अक्टूबर को लोहागल रोड निवासी ज्योति की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया। पीड़ित ने बताया कि उसके हाथ से स्कूटी सवार दो बदमाश पर्स छीन कर भाग गए। मामले में मुकदमा दर्ज का टीम का गठन किया गया और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पर्स लूट के दो आरोपी गिरफ्तार थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी चेक किए गए। मुखबिर तंत्र को भी अलर्ट पर रखा गया। इसी बीच टीम ने कार्रवाई करते हुए ईदगाह कॉलोनी निवासी जुनैद खान (19) पुत्र जब्बार और शाहरुख खान (22) पुत्र मोहन काठात को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से मोबाइल बरामद कर लिया है। वारदात में उपयोग में ली गई स्कूटी भी जब्त की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपी टू व्हीलर पर गलियों में घूमते और राह चलती महिलाओं की रेकी कर इसी तरह वारदात को अंजाम देते हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *