अजमेर में युवती के धर्म परिवर्तन का मामला आया सामने:महिला ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग, कहा- बेटी को बांग्लादेश ले जा सकता है युवक

अजमेर में युवती के धर्मांतरण का मामला सामने आया है। युवती की मां ने समुदाय विशेष के युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर शादी कर धर्मांतरण करवाने का आरोप लगाया है। पीड़ित मां ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सहप्रमुख लेखराज सिंह राठौड़ ने बताया कि एक दिव्यांग दलित महिला उनके पास न्याय की गुहार लेकर पहुंची थी। महिला ने बताया कि उसकी पुत्री 2 महीने पहले नाराज होकर घर से चली गई थी। बाद में वह परिवार से अलग रहकर अपना जीवन यापन कर रही थी। युवती का धर्मांतरण कराकर किया निकाह 15 नवंबर को उसकी बेटी को उसके रिश्तेदारों द्वारा एक समुदाय विशेष के व्यक्ति के साथ देखा गया। तब उन्हें पता चला कि कुछ दिन पूर्व समुदाय विशेष के युवक ने उसके पुत्री के साथ मौलवी से निकाह करवा कर धर्मांतरण करवा दिया है। अब उसकी पुत्री का धर्मांतरण करवाकर पत्नी के रूप में अपने साथ रखा है। एसपी से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं इसकी शिकायत पीड़ित मां ने 19 नवंबर को अजमेर एसपी को भी दी थी। लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मां को सूचना मिली की आरोपी युवक उसकी बेटी को अवैध रूप से बांग्लादेश ले जाने की फिराक में है। इसे लेकर आज विश्व हिंदू परिषद ने पीड़ित महिला के साथ जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। मामले में कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *