अजमेर में रसोई के अंदर महिला की मिली लाश:घर के बाहर लगा हुआ था ताला, बेटे का आरोप पिता के द्वारा मां को मारा गया

अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में माखुपुरा स्थित एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की लाश घर की रसोई में मिली थी। घर के दोनों तरफ बाहर से ताले लगे हुए थे। महिला के गले पर पुलिस को निशान मिले हैं। आदर्श नगर थाना पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं, दूसरी तरफ महिला के बेटे ने अपने पिता पर ही मां को करने का शक जाहिर किया है। हालांकि आदर्श नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आदर्श नगर थाने के एएसआई सतनारायण ने बताया कि जेएलएन अस्पताल में माखुपुरा निवासी मोहिनी देवी(51) पत्नी भागचंद की बॉडी आने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। बेटे अजय सिंह की ओर से एक शिकायत दी गई है। बेटे ने बताया कि गुरुवार शाम को रसोई में उसकी मां मोहिनी देवी की लाश पड़ी हुई थी। जिसको स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे वहां से जेएलएन रेफर किया और डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महिला के गले पर निशान मिले हैं। मामले में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई जा रही है। जांच के बाद नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। घर पहुंचा तो ताले लगे हुए थे बेटे अजय सिंह ने बताया कि वह बैंक ऑफ़ बड़ौदा में नौकरी करता है। गुरुवार सुबह 9:30 बजे करीब आखिरी बार मां से बात हुई थी। इसी बीच बहन ने कॉल किया की मां का फोन स्विच ऑफ आ रहा है। शाम को जब वह घर पहुंचा तो घर पर ताले लगे हुए थे। वह गांव में ढूंढने निकला और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की थी। लेकिन मां की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। ताला तोड़कर घर में घुसा, रसोई में मां की लाश मिली बेटे ने बताया कि वह वापस घर पहुंचा और ताले तोड़कर अंदर घर में चला गया। इसके बाद वह थाने पर गया था। घर आने के बाद पिता से भी बातचीत की थी। क्योंकि किरायेदारों ने बताया कि मां ने उनके फोन से आखरी बार पिता से बात की थी। लेकिन फोन पर पिता से उसका झगड़ा हो गया। कुछ देर बाद बहन ने वापस कॉल किया और घर पर चेक किया तो मां घर की रसोई में फर्श पर पड़ी हुई थी। हॉस्पिटल लेकर पहुंचे तो मां को मृत घोषित कर दिया। बेटे का आरोप पिता ने मारा बेटे अजय सिंह ने आरोप लगाया की उसे अपने पिता पर शक है। पिता के द्वारा ही मां को मार कर फरार हो गए। बेटे ने आरोप लगाया कि करीब 2 महीने से पिता उसकी मां को टॉर्चर कर रहे थे। मां पर गलत आरोप लगाए जा रहे थे। बार-बार मा से 22 लाख रुपए की डिमांड की जा रही थी। पहले कभी पिता के द्वारा कुछ पैसे खर्च किए गए थे। जो पिता उसका ब्याज जोड़कर मां से 22 लाख रुपए की लगातार डिमांड कर रहे थे। आए दिन शराब के नशे में मां को प्रताड़ित किया जाताथा। बेटे ने कहा कि अगर मां सूइसाइड करती तो घर के बाहर ताला कैसे लग गया। उसे शक है के पिता के द्वारा ही उसकी मां को मारा गया है। पिता 15 दिन से गायब बेटे अजय सिंह ने बताया कि उसके पिता भागचंद 31 दिसंबर को ही घर से निकल गए थे। घर पर झगड़ा हुआ था। पिता ने मां की नाक पर काट लिया था। इसके बाद उसका उसके पिता से झगड़ा हो गया। तभी से पिता घर से निकल गए थे। लेकिन वह रिश्तेदारों को कॉल कर बोलने की बेटे और पत्नी ने उन्हें मार कर घर से निकाल दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *