अजमेर में विवाहिता से घर में घुसकर किया रेप:बच्चों को जान से मारने की दी धमकी, अश्लील फोटो से किया ब्लैकमेल

अजमेर जिले के भिनाय थाना क्षेत्र में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने युवक पर जबरदस्ती घर में घुसकर रेप करने और अश्लील फोटो से ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की ओर से मामले की शिकायत बने थाने में दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भिनाय थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि डेढ़ साल पहले वह घर पर अकेली थी। तभी एक युवक घर में घुसा और उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई। मोबाइल पर उसके फोटो वीडियो क्लिक किए गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी के द्वारा उसे अश्लील फोटो से ब्लैकमेल किया गया। लगातार उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए गए। परिवार के बदनामी के दर से चुप रही। पीड़ित ने आरोप लगाया की एक दिन आरोपी उसके पीहर में चोरी छुपे घर में घुस गया तभी मां ने उसे पकड़ लिया था। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। भिनाय थाना पुलिस पीड़िता की शिकायत पर जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *