अजमेर में विहिप कार्यकर्ता से मारपीट:हवालात में बंद करने का आरोप, थाने में हंगामा, मामला सुलझने पर पुलिस ने छोड़ दिया

अजमेर में विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ता को मारपीट कर हवालात में बंद करने के आरोप को लेकर मंगलवार रात सदर कोतवाली में हंगामा मच गया। विहिप नेता रिटायर जज किशन गुर्जर ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे सोनी जी के नसियां के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता कैलाश भाटी (60) के बेटे का विवाद हुआ। जिस व्यक्ति से विवाद हुआ उसने हरियाणा नंबर की लाल बत्ती वाली कार सामने खड़ी की जिसे हटाने के लिए कहा तो उसने गालीगलौच की। भाटी जब समझाने गए तो उनके साथ ही बदतमीजी की और पुलिस को बुला लिया। भाटी ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने बगैर मामले की जानकारी लिए ही उनसे मारपीट की और पकड़कर थाने ले गई। जानकारी मिलने पर वीएचपी कार्यकर्ता थाने पहुंचे और सीआई अनिल देव से बातचीत की। जब कोई हल नहीं निकला तो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। सीआई ने जब कहा कि मामला दर्ज कर लिया और पर्चा बन चुका है, तब गुर्जर ने सवाल उठाया कि शांति भंग एक आदमी ने तो नहीं की होगी…ऐसे में दूसरा पक्ष कहां है? इस बात को लेकर बहस चलती रही। कार्यकर्ता भाटी को छोड़ने पर अड़ गए। एएसपी हिमांशु जांगिड़ कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी ली। रात 11:30 बजे मामला सुलझने पर भाटी को पुलिस ने छोड़ दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *