अजमेर के गुलाबबाड़ी नया घर क्षेत्र में स्थित एक मकान में स्पार्किंग होने से आग लग गई। हाई वोल्टेज आने से घर में लगे कई विद्युत उपकरण जल गए, वहीं कमरे में रखें रजाई-गद्दे भी आग की चपेट में आ गए। गनीमत रही की समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पीड़ित परिवार ने इसे लेकर टाटा पावर पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पीड़ित रितु ने बताया कि पिछले कई दिनों से इलाके में बार-बार हाई वोल्टेज की समस्या सामने आ रही है। आसपास के कई मकानों में भी स्पार्किंग और उपकरण खराब होने की शिकायतें मिल रही हैं। इस संबंध में कई बार टाटा पावर से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई स्थाई समाधान नहीं हो पाया है। पीड़ित ने बताया कि उनके साथ ही क्षेत्र के आसपास कई घरों में स्पार्किंग होने से आग लग गई थी। पहले भी टाटा पावर से इसकी शिकायत की गई थी। टाटा पावर के कर्मचारी मौके पर भी पहुंचे थे। लेकिन कोई स्थाई समाधान नहीं किया गया। जिसके कारण वापस हाई वोल्टेज स्पार्किंग होने से आग लग गई। जिससे कई उपकरण जल गए। गनीमत रही कि उसे समय परिवार छत पर ही था। आग लगने से पूरे घर में धुंआ हो गया था। स्थानीय लोगों ने टाटा पावर से इसे लेकर स्थाई समाधान की मांग की है। जिससे कि भविष्य में इस तरह के घटना वापस ना हो।


