अजमेर के पुराने प्लाजा सिनेमा क्षेत्र के धानका बस्ती के बाहर नाले की सफाई को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। सूचना के बाद क्लॉक टावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। क्लॉक टावर थाना प्रभारी भीखाराम काला ने बताया कि जो भी रिपोर्ट दी जाएगी, इस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सरकारी नल के पास यहां प्लास्टिक, पत्तियों और कचरे के कारण नाला पूरी तरह चौक हो गया। नाले के जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सूचना मिलने पर नगर निगम के स्थायी सफाई कर्मचारी केशव मट्टू और ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे और नाले की सफाई का कार्य शुरू किया। इसी दौरान मौके पर मौजूद भोला धानका ने सफाई कर्मचारियों से कहा कि यहां पहले ही सफाई हो चुकी है और दोबारा तोड़फोड़ की आवश्यकता नहीं है। इसी बात को लेकर सफाई कर्मचारियों और एक क्षेत्रवासी के बीच विवाद हो गया। और बाद में यह विवाद बड़े झगड़े में बदल गया। सफाई कर्मचारियों ने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद नगर निगम की सरकारी जेसीबी मशीन से नाले के ऊपर लगाए गए पत्तों और अवरोधों को हटाया गया। आरोप है कि जेसीबी से पत्तियां हटाने के बाद सफाई कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। स्थिति बेकाबू होती देख मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही क्लॉक टावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस दोनों पक्षों काे थाने ले गई। ……….. पढ़ें ये खबर भी… अजमेर में 2 दिन कोहरे का अलर्ट,पारा 2.7 डिग्री गिरा:तेज ठंड के साथ गलन बरकरार,31 जनवरी और 1 फरवरी को बारिश की संभावना अजमेर में तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ तेज ठंड के साथ गलन बनी हुई है। बुधवार की सुबह साढ़े पांच बजे तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा, जबकि कल न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री था। पूरी खबर पढें


