अजमेर के वैशाली नगर स्थित मुख्य रोड पर सोने की खान के नाम से संचालित ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने लॉक तोड़कर दुकान से 50 लाख की ज्वेलरी और 5 लाख रुपए नगदी चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने करीब 1 घंटे में के भीतर वारदात को अंजाम दिया है। चोरी के समय क्षेत्र की लाइट बंद होने से सीसीटीवी में वारदात कैद नहीं हो पाई। माना जा रहा है कि क्षेत्र की लाइट को बंद कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सूचना मिलने पर सोमवार सुबह सीओ शिवम जोशी और क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। एफएसएल टीम के जरिए घटना स्थल से सबूत जुटाएं है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सबसे पहले देखें वारदात से जुड़ी PHOTO’S……. पीड़ित दुकान मालिक भागचंद चौधरी ने बताया कि वैशाली नगर स्थित पुरानी चौपाटी देवनारायण मंदिर के सामने उनकी सोने की खान के नाम से ज्वेलरी शॉप है। करीब 4 महीने पहले ही भाई राकेश चौधरी के साथ इस दुकान को ओपन किया था। 50 लाख की ज्वेलरी और 5 लाख नगदी हुई चोरी रविवार रात 9:30 बजे के करीब वह दुकान क्लोज करके घर चल गए थे। पड़ोसी दुकानदार 12:24 पर दुकान क्लोज करके निकले थे। जब वह सुबह 10:30 बजे के करीब दुकान पर पहुंचे तो ताले टूटे हुए मिले। इसकी सूचना क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस को दी गई। पीड़ित ने बताया कि चोरों के द्वारा दुकान से करीब 50 लाख रुपए की ज्वेलरी चोरी की गई है। इसके साथ ही बैंक में जमा करवाने के लिए रखें 5 लाख कैश भी गले से ले गए। पीड़ित भागचंद चौधरी ने बताया कि चोरों ने कुछ ज्वेलरी छोड़ दी है। इसके साथ ही दूसरी तरफ गल्ले में पड़े 2 लाख नगदी भी छोड़कर चले गए। क्षेत्र की लाइट बंद कर की वारदात पीड़ित भागचंद ने बताया कि उनकी दुकान पर सीसीटीवी भी लगे हुए हैं। आसपास की दुकानों पर भी सीसीटीवी लगे हुए हैं। लेकिन किसी भी सीसीटीवी में वारदात कैद नहीं हुई है। 12:30 बजे लाइट बंद की गई। इसके बाद करीब 1:30 बजे लाइट वापस आई तब सीसीटीवी चालू हुए। तभी चोर भाग निकले। संभवत तक चोरों ने क्षेत्र की लाइट बंद कर वारदात की है। साथ ही चोरों ने कुछ दूर चाय की दुकान का पोस्टर फाड़ कर दुकान के शटर के ऊपर लगी लाइटों पर भी चिपका दिया। लाइट बंद होने से पहले दो संदीप दीपक सीसीटीवी में कैद हुए हैं। एफएसएल टीम ने जुटाएं सबूत सूचना मिलने पर सीओ शिवम जोशी और क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं। सीओ शिवम जोशी ने बताया कि मामले में तीन अलग-अलग टीम में बनाकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। जब चोरी कोई उस समय क्षेत्र की लाइट बंद हुई। इसके पीछे क्या कारण रहे इसे लेकर जांच की जा रही है।


