सीएम भजन लाल शर्मा करीब 3 घंटे की देरी से डीग जिले के पूछरी के लौठा पहुंचे। घने कोहरे के कारण सीएम का हेलीकॉप्टर पूछरी के लौठा में लेंड नहीं हो सका। हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए भरतपुर प्रशासन ने भी कॉलेज ग्राउंड में तैयारी कर ली थी लेकिन, सीएम के हेलीकॉप्टर को आगरा में लेंड करवाया गया। करीब डेढ़ घंटे इंतजार करने के बाद सीएम आगरा से हेलीकॉप्टर के जरिए पूछरी के लौठा पहुंचे। मंत्री और विधायक सीएम के साथ रहे मौजूद सीएम भजन लाल शर्मा 2 बजे पूछरी के लौठा पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी गीता और बेटा अभिषेक भी मौजूद था। इसके अलावा राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम, प्रभारी मंत्री सुरेश रावत, डीग कुम्हेर विधायक शैलेश सिंह, कामां विधायक नौक्षम चौधरी सहित कई बीजेपी के नेता मौजूद रहे। परिवार के साथ सीएम ने की पूजा अर्चना सीएम का आज जन्मदिन है इसलिए सीएम पूजा अर्चना करने के पूछरी के लौठा और श्री नाथ जी के मंदिर पहुंचे थे। सीएम ने अपने परिवार के साथ श्री नाथ जी और पूछरी के लौठा में पूजा अर्चना की है। इसके बाद सीएम सीधे हेलीकॉप्टर के जरिए जयपुर के लिए रवाना होंगे। भरतपुर में की गई थी लैंडिंग की व्यवस्था सीएम को पूछरी के लौठा 10 बजकर 20 मिनट पर पहुंचना था। करीब 12 सीएम का हेलीकॉप्टर पूछरी के लौठा पहुंचा। कोहरा ज्यादा होने के कारण सीएम का हेलीकॉप्टर लेंड नहीं हो सका। जिसके बाद भरतपुर प्रशासन ने कॉलेज ग्राउंड में सीएम के हेलीकॉप्टर के लैंडिंग की व्यवस्था कि सभी प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके कॉलेज ग्राउंड पहुंच गए। भरतपुर में भी पूछरी के लौठा जैसे स्थिति होने के कारण सीएम के हेलीकॉप्टर को आगरा ले जाया गया। आगरा में सीएम को करना पड़ा इंतजार आगरा में सीएम का हेलीकॉप्टर लेंड हुआ। जिसके बाद वहां पर सीएम ने मौसम साफ़ होने का इंतजार किया। करीब डेढ़ घंटे इंतजार करने के बाद सीएम आगरा से पूछरी के लौठा के लिए रवाना हुए। तब जाकर सीएम का हेलीकॉप्टर पूछरी के लौठा में लेंड हो सका।


