अजमेर के जनाना रोड पर स्कूल बस व सिटी बस में भिड़न्त हो गई। इससे स्कूल बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों बसों के ड्राइवर व चार सवारियों को चोट आई है। गनीमत रही कि बस में कोई स्कूली बच्चे नहीं थे और सिटी बस में भी ज्यादा सवारियां नहीं थी। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना के बाद क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है। क्रिश्चयनगंज थाने के कॉन्स्टेबल रामनिवास ने बताया- मंगलवार को दोपहर करीब साढे़ 12 बजे सिटी बस दौराई से जनाना जा रही थी और निरजा मोदी स्कूल की बस जनाना से सिटी की तरफ आ रही थी। इस दौरान रावत रेस्टोरेंट के पास दोनों में भिड़न्त हो गई। दोनों बसों के ड्राइवर व चार सवारियों को चोटें आई है। कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। दोनों बसों को रोड से एक तरफ कराकर यातायात सुचारू कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ……………… पढें ये खबर भी… मृत महिला ने SIR में नाम काटने की आपत्ति लगाई:वेंटिलेटर पर भर्ती युवक के नाम से भी आई आपत्तियां, अजमेर में लोगों ने दर्ज करवाई शिकायत मतदाता पुनरीक्षण कार्य (SIR) में नाम कटवाने के लिए लगाई जा रही आपत्तियां विवाद का कारण बन गई हैं। ऐसे लोगों की ओर से आपत्ति लगाने की बात सामने आ रही है, जो जिंदा ही नहीं है या फिर अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं। कुछ लोगों ने ये बात कबूल भी की है कि उनके नाम से लगाई गई आपत्तियों की उनको जानकारी नहीं है। अजमेर के कायड़, गगवाना और बबाईचा सहित आसपास के गांवों के लोगों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर रोष जताया है। पूरी खबर पढें


