अजमेर में 25 हजार वोटर की मेपिंग नहीं हुई:अजमेर साउथ में सबसे ज्यादा वोटर; जानिए-नाम जुड़वाने के लिए कौनसे डॉक्युमेन्ट्स होंगे जरूरी

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से कराए गए गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR) में अजमेर जिले से 25 हजार से ज्यादा वोटर की मेपिंग नहीं हुई। अब इन वोटर को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी द्वारा नोटिस जारी किए जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र अजमेर साउथ में सबसे ज्यादा 6,734 वोटर की मेपिंग नहीं हुई, वहीं सबसे कम 1,548 वोटर की संख्या नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र की है। वोटर जारी की गई लिस्ट पर 15 जनवरी तक अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों को मतदान केन्द्र आवंटित किए गए हैं। नोटिस अवधि के दौरान वोटर आयोग द्वारा निर्धारित 13 दस्तावेजों में से अपनी श्रेणी अनुसार दस्तावेज संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी अथवा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। बता दें कि एसआईआर से पहले 15 लाख 7 हजार 499 थे। इनमे 1 लाख 52 हजार 684 के नाम कटे है। अब 13 लाख 54 हजार 815 वोटर है। आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 फरवरी 2026 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। अजमेर की विधानसभावार ये स्थिति दर्ज करा सकते है आपत्ति नाम जुड़वाने के लिए करें आवेदन जो व्यक्ति दिनांक एक अप्रैल, एक जुलाई एवं एक अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं। वे भी अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए निर्धारित फॉर्म एवं घोषणा पत्र भरकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। अजमेर जिले में कितने लोगों के नाम कटे… अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में कटे सबसे ज्यादा नाम अजमेर में 1.52 लाख नाम वोटर लिस्ट से कटे:विधायक भदेल के क्षेत्र से सबसे ज्यादा नाम कटे, केकड़ी में सबसे ज्यादा डबल वोटर; जानें-कैसे ढूंढे नाम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *