रणथम्भौर टाइगर रिजर्व की बालेर रेंज के पेरीफेरी वाले इलाकों में टाइगर मूवमेंट के चलते दहशत छाई हुई है। यहां गुरुवार अलसुबह बिचपुरी गुजरान गांव के आसपास टाइगर के पगमार्क देखकर किसानों में भय का माहौल बन गया। किसानों ने टाइगर के मूवमेंट की जानकारी वन विभाग को दी। सूचना पर बालेर रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी सहित वनकर्मी मौके पर पहुंचे। यहां पहुंचकर वन विभाग की टीम ने पगमार्क देखें और टाइगर के मूवमेंट की पुष्टि की। फिलहाल वन विभाग के कर्मचारी टाइगर की ट्रेकिंग कर रहे हैं। टाइगर टी-80 का मूवमेंट होने की संभावना यहां बालेर रेंज के वनकर्मियों ने गश्त कर टाइगर के मूवमेंट की जानकारी जुटाई है। फिलहाल वन विभाग की ओर से टाइगर मूवमेंट की संभावित जगहों पर ट्रेप कैमरे लगाने की तैयारी की जा रही हैं। फिलहाल वन विभाग की मूवमेंट के चलते लगातार गश्त कर रही है। जानकारी के अनुसार बालेर रेंज में ज्यादातर टाइगर टी-80 का मूवमेंट रहता है। ऐसे में वन विभाग की ओर से यहां टी-80 के मूवमेंट की आशंका जताई जा रही है। टाइगर के पगमार्क मिलने से बालेर रेंज से सटे गांवो खेतों में किसान दहशत में है। इन दिनों खेतों में खड़ी सरसों की फसलें बड़ी हो गई है। गेंहू चने की फसलों को जंगली जानवर नुकसान पहुंचा रहे हैं। टाइगर की हलचल से खेतों में रखबाली करने से किसान डर रहे हैं। किसानों ने बताया कि वन विभाग के कार्मिकों द्वारा प्रभावी गस्त नही करने से बालेर रेंज में हिंसक वन्यजीवों का मूवमेंट बना हुआ है।जिसके चलते लोग दहशत में है। इनपुट- हल्कू गुर्जर बालेर।


