अजमेर में 3 मंजिला बिल्डिंग गिरी:मलबे में दबा मजदूर, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी, घायल को अस्पताल भिजवाया

अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर सीने वर्ल्ड तिहारी के पास मुख्य सड़क पर बनी तीन मंजिला इमारत सोमवार को धराशाही होकर गिर गई। इस दौरान एक मजदूर बिल्डिंग के नीचे दब गया। बिल्डिंग गिरने पर आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत मजदूर को बाहर निकाला और जेएलएन अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया। सूचना मिलने पर गंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गनीमत रही कि इस दौरान सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। सबसे पहले देखें घटना से जुड़ी PHOTO’S….. जानकारी के अनुसार करीब 6 महीने पहले ही तीन मंजिला बिल्डिंग तैयार की गई थी। पिछले महीने नवंबर को ही इस बिल्डिंग का सौदा जीत इंटरप्राइजेज के नाम की फर्म को हुआ। करीब इसमें तीन साझेदारी है। भवन मालिक की ओर से निजी स्तर पर इसे गिराए जाने की कार्रवाई की जा रही थी। सोमवार को भी सुबह से बिल्डिंग को गिराने का काम चल रहा था। तभी तीन मंजिला बिल्डिंग धराशाई होकर गिर गई। जिससे एक मजदूर मलबे में दब गया। मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर गंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे के वक्त मौके पर ना तो भवन मालिक मौजूद था और घटना होने के बाद ठेकेदार भी मौके से फरार हो गया। बिल्डिंग सड़क पर गिरने से यातायात भी बाधित हुआ। स्थानीय निवासी एसपी मित्तल ने कहा कि इस बिल्डिंग को लापरवाही से तोड़ा जा रहा था। जिसके कारण इतना बड़ा हादसा सामने आया है। तीन मंजिला इमारत को बिना इंजीनियर और सुरक्षा मानकों के अवहेलना करते हुए तोड़ने की कार्रवाई की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *