अजमेर में 9वीं क्लास की छात्रा हुई लापता:बच्चे को ट्यूशन छोड़ने के लिए निकली थी घर से, बुआ ने दर्ज कराया केस

अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र से 9वीं क्लास की छात्रा लापता हो गई। पिता की मौत के बाद 10 साल से बुआ के पास रह रही छात्रा परिवार के बच्चे को ट्यूशन छोड़ने गई थी, लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। मामले में बुआ ने पुलिस में शिकायत दी है। अलवर गेट थाना पुलिस ने बताया कि 50 साल की महिला ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित महिला ने बताया कि 10 साल पहले उसके भाई की मृत्यु हो गई थी तब से उसकी भतीजी साथ ही रह रही थी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह उसकी बेटी के बच्चे को ट्यूशन छोड़ने के लिए पड़ोस में गई थी जो कि वापस नहीं पहुचीं। बच्ची नाबालिग है। आस पड़ोस और रिश्तेदारों में काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *