अजमेर में XEN से मारपीट पर लामबंद हुए PWD अधिकारी-कर्मचारी:पेन डाउन हड़ताल कर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जताया विरोध; सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन

सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता के साथ हुई मारपीट को लेकर राजस्थान इंजीनियर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में एक दिन की पेन डाउन हड़ताल की। अफसर कार्मिक रैली के रूप में सोमवार को कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और घटना पर रोष जताया। यहां कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर इस मामले में कार्रवाई व सुरक्षा की मांग की। इस दौरान कलेक्ट्रेट पर पुलिस जाब्ता भी मौजूद रहा। पीडब्ल्यूडी अधिकारी-कर्मचारी सोमवार को कार्यालय से रैली के रूप में नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्ट्रेट पर रोष जताया। इस दौरान पुलिस जाब्ता भी मौजूद रहा। इंजीनियर्स का कहना रहा कि प्रशासन विडियो फोटो के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे। भविष्य में इस तरह की घटना वापस ना हो, इसको ध्यान में रखते हुए सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। क्योंकि इंजीनियर स्टाफ में आज के दौर में कई गर्ल्स काम कर रही है। जिसको ध्यान में रखते हुए इंजीनियर की सिक्योरिटी की जाए। इसके साथ ही इंजीनियर्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करें। बाद में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। यह था मामला शुक्रवार दोपहर को अजमेर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र ओझा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कोर्ट के नए भवन के बाहर स्पीड ब्रेकर बनाने को लेकर प्रदर्शन किया था। तभी मौके पर पहुंचे पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन के साथ मारपीट हुई थी। मारपीट के बाद सभी पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदार लामबंद हो गए थे। कलेक्ट्रेट में देर रात तक दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता के बाद सहमति बन गई थी। ——————- मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… ADM सिटी के बयान से नाराज हुए PWD के अधिकारी-कर्मचारी:अजमेर में XEN से मारपीट के बाद फिर लामबंद, पेन डाउन हड़ताल का ऐलान अजमेर में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन से मारपीट के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। शनिवार शाम को पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी लामबंद होकर विरोध में उतर आए और एडीएम की ओर से दिए गए बयान पर नाराजगी जताई। शुक्रवार रात हुई बातचीत के बावजूद समाधान न निकलने से कर्मचारियों में आक्रोश है, जिसके चलते उन्होंने पेन डाउन हड़ताल की चेतावनी दी है। पूरी खबर पढें अजमेर में वकीलों ने PWD अधिकारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा:विरोध में PWD कर्मचारी धरने पर बैठे, कल से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी अजमेर में वकीलों ने पुलिस की मौजूदगी में पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। यह घटना जयपुर रोड पर जिला न्यायालय के बाहर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर वकीलों द्वारा सड़क को दोनों तरफ से जाम करने के दौरान हुई। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस का पुलिस बल और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले को सुलझाने के लिए पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी को बातचीत के लिए बुलाया गया।बातचीत के दौरान कई वकील आक्रोशित हो गए।(पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *