चूरू में रेलवे कार्य के दौरान ऊंचाई से गिरा मजदूर:पैर हुआ फ्रैक्चर, डीबी अस्पताल में चल रहा इलाज

चूरू में रेलवे कार्य के दौरान एक मजदूर ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राजकीय डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसके पैर में फ्रैक्चर बताया गया है।
यह हादसा ढाणी लक्ष्मण सिंह के पास हुआ, जब 40 वर्षीय राज नारायण ऑटो हट पर कलर का काम कर रहा था। वह करीब 8 फीट की ऊंचाई पर चढ़ा हुआ था। इसी दौरान पास से एक ट्रेन गुजरी, जिसकी फटकार और हवा के झोंके से श्रमिक राज नारायण संतुलन खो बैठा और नीचे गिर गया।
हादसे के तुरंत बाद, कार्यस्थल पर मौजूद अन्य श्रमिकों ने घायल राज नारायण को संभाला और तत्काल राजकीय डीबी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। ऊंचाई से गिरने के कारण उसके पैर में फ्रैक्चर बताया गया है, जिसके बाद उसे ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया गया है। राज नारायण उत्तर प्रदेश के सरा बस्ती का रहने वाला है और पिछले डेढ़ महीने से चूरू में रेलवे कार्य में मजदूरी कर रहा था।
स्थानीय लोगों ने ऐसे जोखिम भरे कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *