अजमेर जेएलएन मेडिकल कॉलेज में देर रात म्यूजिक सिस्टम में आग लग गई। म्यूजिक सिस्टम के मालिक सहित फायर ब्रिगेड की गाड़ी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाया गया। पीड़ित को करीब 13 लाख का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दी है। मेडिकल कॉलेज में हो रहा था कल्चर प्रोग्राम
पीड़ित पवन बालोटिया ने बताया कि जेएलएन मेडिकल कॉलेज में 29 नवंबर से 7 दिसंबर तक कल्चरल प्रोग्राम आयोजित हो रहा है, जिसमें अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार रात को फैशन शो का आयोजन हुआ। उसके बाद ग्राउंड में डीजे नाइट का आयोजन किया गया। 11 बजे तक कार्यक्रम आयोजित हो रहे थे। पीड़ित ने बताया कि रात्रि में डीजे साइड में बंद करके चले गए थे लेकिन 2 बजे उन्हें आग लगने की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनके म्यूजिक सिस्टम में आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझा ली थी। आग लगने के कारण उनके सारे मशीन जलकर राख हो गई थी। पीड़ित ने बताया कि रात में कोई भी कॉलेज का जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं था। सिर्फ स्टूडेंट ही मौके पर मौजूद थे। आग लगने के कारण उसे 13 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इसकी शिकायत उन्होंने कोतवाली थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान जारी
कोतवाली थाना प्रभारी अनिल देव ने बताया कि पीड़ित ने अपने म्यूजिक सिस्टम में अज्ञात के द्वारा आग लगाने की शिकायत दी है। मेडिकल कॉलेज में कुछ दिनों से कल्चरल प्रोग्राम चल रहा है। देर रात यह घटना हुई है। मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।


