दक्षिण पश्चिम कमान की ओर से रविवार को भारतीय सेना का प्रतिष्ठित एनुअल कार्यक्रम “जयपुर वेटरन्स ऑनर्स रन” मैराथन आयोजित होगा। मैराथन रामनिवास बाग से जेएलएन मार्ग पर तीन अलग-अलग कैटेगरी 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर में होगा। इस दौरान सुबह 5 बजे से शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी। मैराथन को देखते हुए सिंधी कैंप से आने जाने वाले बसों को भी डायवर्ट किया गया है। दिल्ली-आगरा रूट पर जाने वाले भारी वाहनों को भी अन्य रूट से डायवर्ट किया गया है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से इस दौरान आमजन से समानान्तर रास्तों का उपयोग करने की अपील की गई है। ये रहेगा मैराथन का रूट— मैराथन सुबह रामनिवास बाग के पिछले गेट से रवाना होकर जेएलएन मार्ग, त्रिमूर्ति सर्किल से होते हुए गांधी सर्किल, मालवीय नगर पुलिया, जवाहर सर्किल के सामने, जगतपुरा कट जवाहर सर्किल, नन्दपुरी तिराहा, नन्दपुरी अण्डरपास, हनुमान तिराहा से लगभग 50 मीटर पहले से यु टर्न कर वापस नन्दपुरी अण्डरपास, नन्दपुरी तिराहा, जगतपुरा कट जवाहर सर्किल से अल्बर्ट हॉल की तरफ आने वाले मुख्य मार्ग के रॉन्ग साईड पर जेएलएन मार्ग, मालवीय नगर पुलिया, गांधी सर्किल, त्रिमूर्ति सर्किल से रामनिवास बाग के पिछले गेट तक पहुंच कर समापन होगी। मैराथन सुबह रामनिवास बाग के पिछले गेट से रवाना होकर जवाहर लाल नेहरू मार्ग, त्रिमूर्ति सर्किल, गांधी सर्किल से ओटीएस चौराहा, यहां से यू टर्न कर वापस गांधी सर्किल, त्रिमूर्ति सर्किल से रामनिवास बाग के पिछले गेट तक पहुंच कर समापन होगी। मैराथन सुबह रामनिवास बाग के पिछले गेट से रवाना होकर जेएलएन मार्ग, त्रिमूर्ति सर्किल, यूनिवर्सिटी के सामने से वापस यू टर्न कर अल्बर्ट हॉल की तरफ आने वाले मुख्य मार्ग के विपरीत त्रिमूर्ति सर्किल से रामनिवास बाग के पिछले गेट तक पहुंच कर समापन होगी। मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागी जिस रास्ते से जायेंगे उस रास्ते से वापस आयेंगे। 1. मैराथन के रास्ते पर समय सुबह 5 बजे से सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन निषेध रहेगा। 2. मैराथन के दौरान रामनिवास बाग से जवाहर सर्किल, जी.एस.आई कट मॉडल टाउन तक चलने वाले सामान्य यातायात को डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से संचालित किया जायेगा।
3.मैराथन के दौरान न्यू गेट, रामनिवास बाग पार्किंग गेट, म्यूजियम रोड एम. डी. रोड, आरोग्य पथ तिराहा, रामनिवास बाग गेट एमजीडी की तरफ से रामनिवास बाग के अन्दर जाने वाले सामान्य यातायात को डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से संचालित किया जायेगा। 4. मैराथन के दौरान सूचना केन्द्र से आरोग्य पथ तिराहे की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को सूचना केन्द्र से डायवर्ट कर टोक पर रोड संचालित किया जायेगा। 5. नारायण सिंह तिराहा, धर्मसिंह सर्किल से त्रिमूर्ति सर्किल की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को नारायण सिंह तिराहा से टोंक रोड एवं धर्मसिंह सर्किल से एमडी रोड पर डायवर्ट कर संचालित किया जायेगा। 6. आर.बी.आई. तिराहा से गणेश मंदिर की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को आर बी. आई तिराहा से टोंक रोड पर डायवर्ट कर संचालित किया जायेगा। 7.रामबाग चौराहा, तुलसी सर्किल से जेडीए चौराहा की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को रामबाग चौराहा से टोंक रोड, तुलसी सर्किल से शांति पथ पर डायवर्ट कर संचालित किया जायेगा। 8.जनता स्टोर से यूनिवर्सिटी गेट की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को जनता स्टोर से डायवर्ट कर संचालित किया जायेगा। 9. गांधीनगर मोड, रॉयल्टी तिराहा से गांधी सर्किल की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को गांधी नगर मोड से टोंक रोड, रॉयल्टी तिराहा से झालाना बाईपास पर डायवर्ट कर संचालित किया जायेगा। 10. के. वी. 01 तिराहा से बजाज नगर तिराहा की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को के.वी. 01 तिराहा से डायवर्ट कर संचालित किया जायेगा। 11. गोपालपुरा पुलिया, के. वी.03 तिराहा से ओ.टी. एस. चौराहा की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को गोपालपुरा पुलिया से टोंक रोड, के. वी. 03 तिराहा से झालाना बाईपास पर डायवर्ट कर संचालित किया जायेगा। 12. केलगिरी रोड से मालवीय नगर पुलिया की तरफ आने वाले सामान्य यातायात का डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से संचालित किया जायेगा। 13. दुर्गापुरा, गिरधर मार्ग से एस.एल. कट कि तरफ आने वाले सामान्य यातायात को डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से संचालित किया जायेगा। 14. जवाहर सर्किल पर चलने वाले सामान्य यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से संचालित किया जायेगा। 15. नंदपुरी तिराहा पर आने वाले सामान्य यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से संचालित किया जायेगा। 16. हनुमान तिराहा से नंदपुरी तिराहा की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से संचालित किया जायेगा। 17. दिल्ली रोड से सिन्धी कैम्प आने वाली रोडवेज बसे चन्दवाजी से एक्सप्रेस हाईवे रोड नम्बर 14 सीकर रोड़, अल्का तिराहा, चौमू पुलिया, पानीपेच तिराहा, चिन्कारा तिराहा, खासाकोठी से सिन्धी कैम्प आ सकेगी। 18. सिन्धी कैम्प से दिल्ली जाने वाली बसे सिन्धी कैम्प से मयंक तिराहा, पारीक कालेज मोड़, झोटवाड़ा रोड़, पानीपेच, चौमू तिराहा, रोड नम्बर 14 वी. के. आई, एक्सप्रेस हाईवे से दिल्ली रोड जा सकेगी।
19. आगरा रोड से सिन्धी कैम्प आने वाली रोडवेज बसे गुरुद्वारा मोड से घाटगेट चौराहा, सांगानेर गेट, मानप्राकश स्लिप लेन से अशोका मार्ग, अहिंसा सर्किल, गवर्नमेंट प्रेस चौराहा, गवर्नमेंट हास्टल चौराहा से सिन्धी कैम्प जा सकेंगी। 20. सिन्धी कैम्प से आगरा रोड़ की तरफ जाने वाली रोडवेज बसे सिन्धी कैम्प से गवर्नमेंट हाॅस्टल चौराहा, एम.आई. रोड़, यादगार तिराहा, सांगानेर गेट, घाटगेट चौराहा, गुरुद्वारा मोड़ से आगरा रोड़ पर जा सकेंगी। 21. मैराथन के मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी। मैराथन में आने वाले वाहनों की पार्किंग:- अल्बर्ट हाल के पास पार्किंग स्थल


