अजमेर-सियालदाह आज फिर लेट, यात्रियों को होगी परेशानी:दो-तीन घंटे की देरी से चलने वाली यह ट्रेन आज 8 घंटे 40 मिनट की देरी से रवाना होगी

अजमेर से सियालदाह जाने वाली ट्रेन लगातार देरी से चल रही है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। कभी दो घंटे, कभी तीन घंटे की देरी से चलने वाली यह ट्रेन आज 8 घंटे 40 मिनट की देरी से रवाना होगी। इससे यात्रियों को घंटों प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ेगा, जिससे स्टेशन पर अनावश्यक भीड़ भी बढ़ेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस (12988) आज, 19 फरवरी बुधवार को अपने निर्धारित समय 12:50 बजे की बजाय रात 21:30 बजे चलेगी। ट्रेन के लिंक रैक की देरी के कारण इसका संचालन प्रभावित हुआ है। जयपुर स्टेशन पर पहले ही महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ बनी हुई है। ऐसे में इस ट्रेन के लेट होने से यात्रियों को और ज्यादा दिक्कत होगी। प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करने को मजबूर यात्रियों की संख्या बढ़ने से अव्यवस्था भी हो सकती है। कई यात्री कोलकाता, बिहार और झारखंड तक सफर करने के लिए इस ट्रेन पर निर्भर रहते हैं, लेकिन इसके लगातार लेट होने से उन्हें अपने शेड्यूल में बदलाव करना पड़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *