सवाई माधोपुर में मंगलवार को मौसम में हुआ बदलाव बुधवार को भी जारी रहा। यहां सुबह सुबह आसमान में बादल छाए रहे। इसी के साथ ही ठंडी हवाएं चलती रही। इससे पहले मंगलवार सुबह यहां हल्की बूंदाबांदी भी देखी गई। सवाई माधोपुर में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले एक सप्ताह का मौसम का हाल सवाई माधोपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरूवार को यहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां एक सप्ताह तक दिन और रात के तापमान में दुगना अंतर बना हुआ था। जो कि आगामी दिनों कम होने की संभावना है। आगामी दिनों में मौसम का हाल मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार एक विपरीत चक्रवती हवा का क्षेत्र बीते दिन से राजस्थान के ऊपर बना हुआ है। जिससे मौसम में बदलाव देखा गया है। जिसके चलते बीते दिन सवाई माधोपुर में हल्की बूंदाबांदी देखी गई थी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक दो दिनों तक भरतपुर संभाग के जिलों आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।


