अजमेर से 400 श्याम भक्त गए खाटू:रींगस से 11 फीट निशान लेकर पैदल चलेंगे, मदार गेट से वाहनों में हुए प्रस्थान

अजमेर शहर से 400 श्याम भक्त सामूहिक रूप से बाबा शीशदानी के दर्शन के लिए शनिवार सुबहे रवाना हुए। रींगस से निशान लेकर पदयात्रा भी करेंगे। यह कार्यक्रम संस्था राजा में राजा वार्ड 15 का राजा की ओर से किया जा रही है। श्याम भक्तों के लिए यह व्यवस्था निशुल्क है। व्यवस्था बनी रहे, इसलिए श्याम प्रेमियों को निशुल्क कूपन बांटे थे। संयोजक पार्षद नकुल खंडेलवाल ने बताया कि श्याम प्रेमी मदार गेट चौराहे से सुबह 6 बजे 5 बसों एवं छोटे वाहनों से प्रस्थान किया। यहां से रींगस पहुंचने के बाद भक्तों ओर से निशान पदयात्रा शुरू होगी। 11 फीट निशान भक्त पैदल लेकर चलेंगे। निशान को बाबा श्याम को अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी। भक्तों लिए प्रसादी की व्यस्था भी की गई है। नमन खंडेलवाल, देवेंद्र सोलंकी, अजय गुप्ता, पंकज रियानी, विजय गोयल, गौरव गोयल, पंकज लालवानी तथा विक्की गुप्ता सहित 31 युवा व्यवस्थाओं को सभाल रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *