तीन बंदूकों के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार:पक्षियों का कर रहे थे शिकार, हथियारों को सोशल मीडिया पर भी किया था अपलोड

अवैध हथियार व शिकारियों के खिलाफ दूनी पुलिस ने वन विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई की है। दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध टोपीदार बंदूक, एक बंदूक गन, दो छुर्रा एवं मांस काटने की लकडी के दो गुट्टे जब्त किए है। इन महिलाओं ने इन हथियारों को सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया था। दूनी थाना प्रभारी हेमंत जनागल ने बताया कि आरोपियों के पक्षियों का शिकार करने के वीडियो सोशल मीडिया पर देखे गए थे। इसे एसपी विकास सांगवान ने गंभीरता से लेते हुए इस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये थे। एसपी के निर्देश पर वन विभाग की टीम के साथ कनवाड़ा में गुरुवार शाम को सघन तलाशी अभियान चलाते हुए कनवाड़ा निवासी मुकेश मीणा व मनोज कुमार पुत्र छीतर बलाई के घर पर दबिश दी गई। जहां से अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा था। इसमें पुलिस ने मौके से दो टोपीदार बंदूक, एक बंदूक गन, दो छुर्रा एवं मांस काटने की लकडी के दो गुट्टे जब्त किए हैं। पुलिस ने साथ आरोपी महिला सरोज देवी (27) पत्नी मनोज बलाई निवासी कनवाड़ा थाना दूनी और प्रेमदेवी (49) छीतर लाल बलाई निवासी कनवाड़ा थाना दूनी को डिटेन किया। फिर थाने लाकर पूछताछ करने के बाद दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *