तेनुघाट | बेरमो अनुमंडल स्थित तेनुघाट गोल्डन जुबली मैदान में आयोजित स्वर्गीय अनंत मोहन सिन्हा एवं स्व.आरोही रानी क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरूवार को अजीत एकादश तोपचांची की टीम ने स्टार एकादश तेनुघाट की टीम को 37 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तोपचांची की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 142 रन बनाए। वहीं तेनुघाट की टीम 105 रन ही बना सकी। इस तरह तोपचांची की टीम 37 रनों से मैच जीत लिया। मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार नवीन कुमार को दिया गया।


