तेनुघाट अतिथि भवन में भाजपा की ओर से प्रखंड अध्यक्ष लाल बहादुर शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से गोमिया विधानसभा के प्रभारी लक्ष्मण नायक, अनिल स्वर्णकार की उपस्थिति में निर्णय लिया गया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम जैसे स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, गांवों में खेल कूद प्रतियोगिता कराकर मनाया जाएगा। गोमिया विधानसभा का बूथ स्तरीय महासम्मेलन 29 दिसंबर को तेनुघाट अतिथि भवन में किया जाएगा। मौके पर बाणेश्वर महतो, राजेश पांडेय, मोहन कुमार, आनंद कुमार, सुरेंद्र कुमार महतो, ऊषा चौहान, मुकेश कुमार, दीपक ठाकुर, प्रेमचंद महतो, परमेश्वर नायक आदि मौजूद थे।


