डूंगरपुर के रामसागडा थाना क्षेत्र माडा मंदिर फला में शुक्रवार देर रात को एक पशुघर में आग लग गई। सुखा चारा भरा होने से आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने समय रहते बाड़े में बंधे मवेशियों बचाया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। माडा मंदिर फला में प्रभुलाल लबाना के पशुघर में शुक्रवार रात को आग लग गई। पशुघर में सुखा चारा होने की आग की ऊंची ऊंची लपटे दूर तक दिखाई देने लगी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बाड़े में बंधे मवेशियों को खोलकर बाड़े से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बर्तनों में पानी भर कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। हादसे की सूचना पर देर रात को डूंगरपुर नगर परिषद से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पशुघर में रखा चारा पूरी तरह से जलकर राख हो गया। इससे पशुपालक को भी भारी नुकसान हुआ है। वीडियो/कंटेंट : सुबोधकांत नायक, गामड़ी अहाड़ा


