भास्कर न्यूज | नामकुम थाना क्षेत्र के मुंडागढ़ा शनि मंदिर के समीप रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को एक अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की उम्र तीस साल बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भिज दिया। पुलिस के अनुसार युवक रेलवे ट्रैक पर लेट गया होगा जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया है। अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस युवक की पहचान का प्रयास कर रही है।


