गुमला के डुमरी थाना क्षेत्र के लावा गांई डुमरी के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय किसान फूलचंद लोहार की मौत हो गई। मंगलवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि सिरसी डुमरी निवासी फूलचंद लोहार खेत से धान काटकर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस दुर्घटना में फूलचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दोनों पैर टूट गए थे और चेहरे तथा आंख पर गंभीर चोटें आई थीं। घटना की जानकारी स्कूली बच्चों ने परिजनों को दी थी स्थानीय लोगों ने घायल फूलचंद को चैनपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उन्हें गुमला रेफर किया गया। बाद में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी स्कूली बच्चों ने परिजनों को दी थी। एसआई बिनय महतो ने सदर अस्पताल में पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और मामले की छानबीन कर रही है।


