कोंडागांव में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। चिखलपुटी से पलारी तक निकाली गई इस जिला स्तरीय पदयात्रा का समापन पलारी ग्राम में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप और कोंडागांव विधानसभा विधायक व बस्तर प्राधिकरण उपाध्यक्ष लता उसेंडी की उपस्थिति में जूस का वितरण किया गया ।यह कार्यक्रम आहार एवं पोषण अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया था। बस्तर विकास एवं सेवा संस्थान, कोंडागांव के अध्यक्ष सिद्धार्थ महाजन ने युवा साथी फाउंडेशन के सहयोग से बस्तर सांसद के हाथों डाबर जूस का निशुल्क वितरण करवाया। ग्रामीण जनों, माताओं-बहनों और बच्चों को यह जूस बांटा गया। सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा पहले भी कई वार्डों, गांवों, अस्पतालों और स्कूलों में निशुल्क जूस, डाबर पेस्ट, गुलाब जल और शैंपू आदि का वितरण किया जा चुका है। इस कार्यक्रम में जिले के कई शासकीय कर्मचारी, पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इनमें पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनिता कोर्राम, उपाध्यक्ष टोमेंद्र ठाकुर, जुगबती पोयाम, नंदलाल राठौर, जितेंद्र सुराना, एसडीएम अजय उरांव, खेल अधिकारी सुधा कुमार और तहसीलदार शामिल थे।


