अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

दुमका | जामा थाना क्षेत्र के लगला के निकट बुधवार की शाम एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हेठरेंगनी गांव के शंटू कापरी की मृत्यु हो गई। दुर्घटना के उपरांत उसे गंभीर अवस्था में फूलोझानो मेडिकल कालेज व अस्पताल लाया गया लेकिन तब काफी देर हो चुकी थी। यहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को मृतक के स्वजन ने बताया कि उसका नाम शंटू कापरी था। बुधवार को वह समान खरीदने बारापलासी बाजार के लिए घर से निकला था। इसी बीच लगला के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। मृतक की बहन सेंपू कुमारी का कहना है कि कुछ महीने पूर्व पिता और दो भाई रोजी रोटी की तलाश में बंगलौर गए थे। मंगलवार को शंटू वापस घर लौटा था और बुधवार को हादसे का शिकार हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *