अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

निमरानी | एबी रोड पर रविवार की रात 8.30 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार दिनेश मुकाती (44) निवासी मगरखेड़ी व सचिन (30) तोलाराम निवासी भोइंदा बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दिनेश की मौत हो गई। खलटांका पुलिस चौकी व एंबुलेंस को सूचना दी गई। करीब 40 मिनट बाद डायल 112 व नेशनल हाईवे एंबुलेंस मौके पर पहुंची। जबकि खलटांका चौकी की दूरी घटनास्थल से केवल 5 मिनट की दूरी पर है। पुलिस भी पुलिस आधे घंटे बाद आई। हाईवे एंबुलेंस ने घायल सचिन को ठीकरी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। बताते है कि दिनेश औद्योगिक क्षेत्र निमरानी में काम करने आ रहा था। रविवार को वह काम कर अपने घर जा रहा था। तभी हादसा हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *