अहमदपुर खैगांव | ग्राम भारती शिक्षा समिति खंडवा द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर अहमदपुर खैगांव में सप्त शक्ति संगम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सुधा बाई बारंगा ने की। मुख्य वक्ता डॉ. जयश्री बंसल प्रोफेसर देवी अहिल्या विवि इंदौर व मुख्य अतिथि देवी कृष्णा बाई पटेल थी। कार्यक्रम प्रतिमा सतीश पटेल का मेडिकल कालेज में चयन होने पर संस्था को 11 हजार रुपए समर्पण राशि भेंट की गई। संयोजक मंडल द्वारा परिवार का सम्मान किया गया। कार्यक्रम संयोजक मंजुला पाटिल ने प्रस्तावना रखी। मुख्य वक्ता ने समाज में पंच परिवर्तन परिवार प्रबोधन, पर्यावरण, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, स्व का बोध की आवश्यकता विस्तार से बताई। कार्यक्रम का संचालन निकिता राठौर ने किया। अतिथि परिचय रूपा पाल ने दिया। आभार मंजुला पाटिल ने माना।


