बैतूल| इंदौर हाईवे पर खेड़ी के पास सोमवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ढाबा कर्मचारी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चिचोली के ढाबा पर 30 वर्षीय हाफिज मोहम्मद काम करता था जो रोज की तरह ढाबे से घर लौट रहा था। रास्ते में खेड़ी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में हाफिज गंभीर घायल होकर सड़क पर पड़ा था। पास में उनका बैग और खाना भी बिखरा पड़ा था। सूचना मिलते ही खेड़ी पुलिस चौकी की टीम पहुंची और एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक के पैर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें थीं। चौकी प्रभारी राकेश सरियाम ने बताया अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।


