अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर:एक की मौत दूसरा गंभीर घायल, टीकमगढ़ झांसी हाईवे पर हुआ हादसा

टीकमगढ़ झांसी हाईवे पर शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। दिगौड़ा थाना पुलिस ने देर रात घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।अस्पताल चौकी में पदस्थ आदर्श मुनि ने बताया कि शुक्रवार देर रात दिगौड़ा थाना क्षेत्र से दो लोगों को गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। झांसी हाईवे पर विघा तिगैला और यादव पेट्रोल पंप के बीच हुआ हादसा पूछताछ में पता चला कि हादसा झांसी हाईवे सड़क पर विघा तिगैला और यादव पेट्रोल पंप के बीच हुआ। घटना की सूचना पर दिगौड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी दिगौड़ा नीरज कुमार लोधी ने बताया कि ग्राम धामना के पाती हार निवासी विनोद कुशवाहा और काशीराम कुशवाहा मोटरसाइकिल से जा रहे थे। हाईवे सड़क पर विघा तिगैला और यादव पेट्रोल पंप के पास अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू घटना में बाइक सवार विनोद कुशवाहा की मौके पर मौत हो गई, जबकि काशीराम कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। साथ ही गंभीर रूप से घायल काशीराम कुशवाहा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *