भिंड में देर रात हुई मावठे की बारिश:रबी की फसलों के लिए लाभदायक, नए साल से तेज ठंड का दूसरा दौर

भिंड जिले में शुक्रवार-शनिवार की रात 12 बजे के बाद तेज गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई, जो करीब डेढ़ घंटे तक चली। बारिश थमने के बाद सुबह हल्की धूप खिली, जिससे मौसम सुहाना हो गया। शनिवार सुबह 5 से 6 बजे के बीच फिर से हल्की बूंदाबांदी ने सर्दी का एहसास बढ़ा दिया। कृषि के लिए लाभदायक बारिश
मावठ की यह बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। कृषि विभाग के उपसंचालक राम सज्जन शर्मा ने बताया कि यह बारिश रबी की फसलों के लिए लाभदायक है। सरसों की फसल में फूल मजबूत होंगे और दाने की गुणवत्ता भी सुधरेगी। मटर की फसल में फली बेहतर विकसित होगी, जबकि चने की फसल को भी इसका फायदा मिलेगा। गेहूं की फसल को चार से पांच पानी की जरूरत होती है, जिसमें से एक पानी की पूर्ति इस बारिश से हो गई है। स्वास्थ्य पर असर, सर्दी से बचाव की सलाह
मौसम में बदलाव के चलते स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ने के संकेत हैं। चिकित्सकों ने ठंडी हवाओं के चलते सर्दी से बचाव के उपाय करने की सलाह दी है। अचानक ठंड बढ़ने से मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। लोग सुबह से गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। रात की औसत बारिश 8.2 MM

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *