अज्ञात व्यक्ति पैरावट में लगा रहा आग, शिकायत

दामापुर| क्षेत्र में इन दिनों कोई अज्ञात व्यक्ति खेत व सड़क किनारे रखे पैरावट में आग लगा रहा है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। किसान इन पैरा को अपने मवेशी के लिए रखे हुए है। किसान ग्रामीण सालिक राम यदु, मानिकराम यदू, रामकिशोर, वैष्णव उमेद यदू, अश्वनी यदू, प्यारेलाल साहू ने बताया कि बीते कुछ दिनों से क्षेत्र के ग्राम ग्राम जैतपुरी, पटुवा, डोंगरिया, अतरिया, सुरजपुर समेत अन्य गांवों में इस तरह की वारदात हो रहीं है। अब तक करीब 25 किसानों के पैरावट को आग लगा दी गई है। किसान लखपति विश्वकर्मा ने इसकी शिकायत 15 दिन पूर्व पुलिस चौकी दामापुर में दर्ज कराई है। इसके बाद भी लगातार आगजनी की घटना हो रही है। डोंगरिया खुर्द में 125 एकड़ के धान खरही व ग्राम जैतपुरी में करीब 40 एकड़ के पैरावट में आग लगा दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *