परिवीक्षा अवधि हुई पूरी, सेवाएं नियमित

कवर्धा| उच्च शिक्षा विभाग छग ने शासकीय कॉलेज में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के संबंध में महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। विभिन्न शासकीय कॉलेज में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर उनकी सेवा को नियमित माना गया है। संबंधित कर्मचारियों की नियुक्ति उपरांत निर्धारित 2 से 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि के दौरान उनके कार्य, आचरण व दायित्व निर्वहन का मूल्यांकन सक्षम समिति ने किया। बताया गया कि आदेश जारी होने से राहत मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *