अटल जी पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ:सेवा और आदर्शों को समर्पित, सांची विधायक ने रायसेन मेले में किया अवलोकन

रायसेन शहर के ऐतिहासिक रामलीला मेले में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर को विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी मेला परिसर के श्री राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित की गई थी। इसमें अटल जी के कार्यकाल, उनके योगदान, जनकल्याणकारी योजनाओं और उनसे जुड़ी यादों को दर्शाने वाले छायाचित्र शामिल थे। शुभारंभ के बाद विधायक डॉ. चौधरी और जिलाध्यक्ष शर्मा ने प्रदर्शनी का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान मेला समिति के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। डॉ. चौधरी ने कहा कि यह प्रदर्शनी हमें पूर्व प्रधानमंत्री के सेवा भाव और आदर्शों की याद दिलाती है। उन्होंने बताया कि अटल जी उनके क्षेत्र के सांसद भी रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने भी प्रदर्शनी में दिखाई गई योजनाओं और छायाचित्रों की सराहना की और अटल जी के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *