भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जनशताब्दी वर्ष पर भाजपा रांची जिला ग्रामीण की ओर से खिजरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ओरमांझी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में सोमवार को अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रवादी विचारों, लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन की अवधारणा और राजनीतिक शुचिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी केवल एक कुशल राजनेता ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की अमर विचारधारा के प्रतीक थे, जिनके सिद्धांत आज भी मार्गदर्शक हैं। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो, कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, सुरेंद्र महतो, अमरनाथ चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, प्रभुदयाल बड़ाइक, मानकी राजेंद्र शाही, सत्यदेव मुंडा सहित राजेश गुप्ता, रामसाय मुंडा, दीपक बड़ाइक, शशि मेहता, नरेश साहू, बुधराम बेदिया, रामनाथ महतो, दिलीप मेहता, शंकर महतो, सुनील उरांव, सुनील महतो, सोहराय महतो, शशि भूषण साहू, राजकिशोर साहू समेत अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


