व्यवसायी को फोन कर मांगी 10 लाख रुपए की रंगदारी, गिरफ्तार

बरियातू थाना क्षेत्र स्थित हरिहर सिंह रोड में रहने वाले एक व्यवसायी को फोन कर 10 लाख रुपए रंगदारी मांगनेवाले अपराधी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित व्यवसायी वाल्मिकी सिंह ने अपराधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गिरफ्तार आरोपी का नाम पियूष तिवारी उर्फ प्रिंस है और वह कांके थाना क्षेत्र स्थित बोड़ेया का रहने वाला है। आरोपी पियूष के पास से पुलिस ने तीन चाकू के अलावा धमकी देने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला मोबाइल भी बरामद कर लिया है। आरोपी ने पुलिस के समक्ष पूछताछ में व्यवसायी से रंगदारी मांगे जाने की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उसने बताया कि पैसा देने से इंकार किए जाने के बाद उसने व्यवसायी को चाकू मारने का प्लान बनाया था। तय प्लानिंग के अनुसार उसने अपने पास तीन चाकू भी रखा था ताकि कहीं भी व्यवसायी दिखाई दे तो वह तुरंत चाकू से उसपर प्रहार कर सके। आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान यह भी बताया है कि अगर कोई एक चाकू छीन लेता तो वह चकमा देकर अपने पास छिपाकर रखे गए दूसरे या तीसरे चाकू से प्रहार करता। हालांकि इससे पहले ही वह पकड़ा गया। आरोपी पियूष ने पुलिस के समक्ष अन्य कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी पियूष को जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *