जनवरी से मार्च तक की चार नियुक्ति परीक्षाओं के केंद्र तय, 413 का होगा चयन, प्रशासन, वन, स्वास्थ्य सिस्टम होंगे मजबूत

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा 2026 के पहले तीन महीनों में चार नियुक्ति प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें राज्य प्रशासन, वन विभाग और स्वास्थ्य सेवा में भर्ती से संबंधित परीक्षाएं शामिल हैं। इन परीक्षाओं के माध्यम से कुल 413 सरकारी पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। जेपीएससी द्वारा इन परीक्षाओं के लिए शेड्यूल के अनुसार एग्जाम सेंटर का निर्धारण कर दिया गया है। ये परीक्षाएं जनवरी से लेकर मार्च तक आयोजित की जानी है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन दो परीक्षाओं का आयोजन नए साल के जनवरी- फरवरी माह में करेगा। इन दोनों परीक्षाओं के लिए राजधानी रांची में केंद्र निर्धारित कर लिए गए हैं। नियुक्ति पूरी होने पर क्या पड़ेगा असर 1. प्रशासनिक ढांचा : डिप्टी कलक्टरों की नियुक्ति से प्रशासनिक निर्णय क्षमता, कार्यान्वयन बढ़ेगा। 2. वन सुरक्षा : एफआरओ और एसीएफ के 248 पद पर बहाली से राज्य के जंगलों और पर्यावरण सुरक्षा सिस्टम मजबूत होंगे। 3. स्वास्थ्य सेवा : 137 होम्योपैथिक चिकित्सा पदाधिकारी ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा को मजबूती देंगे। फॉरेस्ट विभाग में सबसे अधिक 248 पदों पर होगी नियुक्ति 1. सिक्स सीमित डिप्टी कलेक्टर परीक्षा 2. वन क्षेत्र पदाधिकारी (एफआरओ) 3. सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) 4. होम्योपैथिक चिकित्सा पदाधिकारी (एचएमओ)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *