रांची से कोलकाता जाना चुनौती से कम नहीं… फ्लाइट महंगे, ट्रेनों में बर्थ नहीं, बस का किराया पहुंचा फ्लाइट के करीब

न्यू ईयर की खुशियों के बीच रांचीवासियों का टूर प्लान इस बार मुश्किलों में घिर गया है। साल के आखिरी दिनों में परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए लोग कोलकाता, भुवनेश्वर, प्रयागराज जैसे शहरों की ओर जाते हैं, लेकिन इस बार स्थिति यात्रियों की उम्मीदों के अनुरूप नहीं है। ट्रेनों में कई दिनों तक की लंबी वेटिंग, घने कोहरे के कारण लगातार रद्द हो रहीं फ्लाइट्स और आसमान छूते किराए ने हालात को गंभीर बना दिया है। मजबूरी में सड़क मार्ग चुनने वाले यात्रियों को भी राहत नहीं मिल रही, क्योंकि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बसों का किराया सामान्य दिनों के मुकाबले दो से तीन गुना तक अधिक लिया जा रहा है। कोलकाता और प्रयागराज का बस किराया लगभग फ्लाइट के बराबर हो गया है। रांची से कोलकाता के लिए सोमवार को एसी बस का ऑनलाइन किराया 3300 रुपए, प्रयागराज के लिए 3000 रुपए तक वसूले गए। जबकि सामान्य दिनों में यही किराया 800 से 1200 रुपए के बीच रहता है। बढ़ती मांग और सीमित विकल्पों के कारण यात्रियों को विवश होकर महंगा सफर करना पड़ रहा है। लगातार फ्लाइट कैंसिल होने से यात्री ट्रेन और बस की ओर शिफ्ट हो रहे हैं, जिससे रेल और सड़क परिवहन पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है। ट्रेनों की स्थिति… कोलकाता व भुवनेश्वर की सभी ट्रेनों में वेटिंग क्या कहते हैं बसों का टिकट खरीदने वाले यात्री कैब का किराया भी बढ़ गया : राय बस चालक संघ के राणा बजरंगी ने बताया कि ऑनलाइन में बस किराया दोगुना से तिगुना है, लेकिन ऑफलाइन किराया ज्यादा नहीं लिया जा रहा है। हालांकि, कोलकाता और भुवनेश्वर जाने वाली सभी बसो की ज्यादातर सीटें रिजर्व कर ली गई हैं। इस समय लोग न्यू ईयर मनाने कोलकाता और भुवनेश्वर ज्यादा जा रहे हैं। ट्रैवल एजेंसी संचालक शंकर रॉय ने कहा कि रांची से कोलकाता, भुवनेश्वर, प्रयागराज जाने वाले पैसेंजरों की संख्या काफी ज्यादा है। भीड़ के कारण कॉमर्शियल वाहनों ने भी किराया 10-20 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। भीड़ के कारण बढ़ा किराया : महेश झारखंड चैंबर के एविएशन उपसमिति के चेयरमैन श्रवण राजगढ़िया ने कहा कि इस समय प्लेन और ट्रेन फुल हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि प्लेन में रोजाना कैंसिलेशन के कारण यात्री भी ट्रेन में शिफ्ट हो रहे हैं। वहीं, बस का किराया भी बढ़ा हुआ है। रांची से बहुतायत की संख्या में इस समय कोलकाता और भुवनेश्वर यात्री जाते हैं। चैंबर के ही बस ट्रांसपोर्ट सबकमेटी के चेयरमैन महेश साहू ने कहा कि न्यू ईयर के लिए बाहर जाने वालों की भीड़ है। डिमांड ज्यादा रहने से कई बसों के किराये में इजाफा है। एसी बसों का ऑनलाइन किराया (29 दिसंबर) (सोमवार को भी किराए की यही स्थिति है। उक्त शहरों के लिए सामान्य दिनों में किराया 800 से 1200 रुपए तक रहता है।) प्लेन का किराया (नोट : सामान्य दिनों में कोलकाता और भुवनेश्वर का किराया 3000 से 3500 रुपए रहता है।)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *