रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) लोहरदगा ने सतर्कता दिखाते हुए एक नाबालिग बालक को सुरक्षित रेस्क्यू किया। कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार 28 दिसंबर को आरपीएफ पोस्ट लोहरदगा के अधिकारी व स्टाफ नियमित जांच के दौरान प्लेटफार्म संख्या-1 पर एक 6 वर्षीय बालक को अकेले बैठे हुए पाया। पूछताछ में बालक ने अपना नाम निखिल कुमार साहू, निवासी चुटिया, रांची बताया और कहा कि वह गलती से रांची से ट्रेन संख्या 68037 में सवार होकर लोहरदगा पहुंच गया। मामले की सूचना तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन लोहरदगा को दी गई। बालक को चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपरवाइजर को सौंप दिया गया।


