रायसेन | देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी पर 26 दिसंबर छींद धाम में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया है। यह कार्यक्रम 25 दिसंबर को होना था, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मप्र दौरे के कारण 26 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल शामिल होंगे।


