कोटा| नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 8 अटवाल नगर 80 फीट रोड पर रविवार को लगाया जाएगा। एमबीएस अस्पताल के डॉ. राजेश सागर ने बताया कि मिथलेश कुमारी यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर लगाए जाने वाले शिविर में डॉ. सुधीर गुप्ता वरिष्ठ नेत्र जांच व चयनित मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन करेंगे। शिविर सुबह 10 से 1 बजे तक लगाया जाएगा।


